एमपी के इस शहर पर हनुमानजी की “विशेष कृपा “, दिग्विजय सिंह ने बताई खासियत
Guna, Madhya Pradesh 06 Nov 2026, 10:30 AM

एमपी के इस शहर पर हनुमानजी की “विशेष कृपा “, दिग्विजय सिंह ने बताई खासियत

News Patrika
@newspatrika
Digvijaya Singh : दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को कुछ दिनों के लिए विराम दिया गया है। दिवाली को देखते हुए यात्रा को 5 दिनों के लिए रोका गया है। कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह यात्रा से ब्रेक लेकर आज दिल्ली जा रहे हैं। वे दोपहर में भोपाल से विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और राहुल गांधी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिग्विजय सिंह ने यात्रा गृहनगर राघौगढ़ में रोकी है। उनके मुताबिक यहां हनुमानजी की “विशेष कृपा” है। शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट कर राघौगढ़ की खासियत बताई। उन्होंने लिखा कि यहां हनुमानजी चारों ओर विराजे हैं और लोगों की उनपर खासी आस्था है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10

Comments (0)

Login to join the conversation