Indore, Madhya Pradesh
19 Oct 2026, 04:05 PM
विवाह में देरी हो रही है ? इंदौर के 100 साल पुराने मंदिर में अड़चन दूर करने की है मान्यता
News Patrika
@newspatrika
Sharad Navratri 2026: अगर आपकी लंबे समय से कोई मनोकामना नहीं पूरी हो रही है या फिर आपके विवाह में किसी प्रकार की कोई अड़चन आ रही है तो आप एक बार श्री ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर जरूर जाइए। मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के विजयनगर क्षेत्र में लगभग सौ साल से प्रतिष्ठित श्री ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर के लिए कहा जाता है कैसी भी समस्या हो मातारानी सभी के दुखों को दूर कर देती है। इन मंदिर के लोगों का कहना है कि यहां पर माता रानी के ऊपर नींबी की माला अर्पण करो और भूल जाओ। यहां से कभी कोई निराश नहीं लौटता। ऐसी मान्यता है कि यहां पर सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4
Comments (0)