तूफान की दस्तक! चेन्नई समेत 9 बंदरगाहों पर अलर्ट, सोमवार तक चक्रवात बनने की आशंका
25 Oct 2026, 08:44 PM

तूफान की दस्तक! चेन्नई समेत 9 बंदरगाहों पर अलर्ट, सोमवार तक चक्रवात बनने की आशंका

News Patrika
@newspatrika
IMD Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा मौसमी सिस्टम और अधिक ताकतवर हो रहा है। इसके सोमवार तक चक्रवात में बदलने की संभावना है, जिसे देखते हुए तमिलनाडु और पुडुचेरी के नौ बंदरगाहों पर ‘चक्रवात चेतावनी संकेत नंबर 1’ (Cyclone Warning Signal No. 1) लगाया गया है। जिन बंदरगाहों पर यह शुरुआती चेतावनी जारी की गई है, उनमें चेन्नई, एन्नोर, कट्टुपल्ली, कुड्डालोर, थूथुकुडी, पंबन, नागपट्टिनम, पुडुचेरी और कराईकल शामिल हैं। यह संकेत तेज हवाओं के बीच जारी किया गया है। साथ ही, अगले दो दिनों में इस मौसमी सिस्टम के और अधिक तीव्र होने का अनुमान है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation