04 Oct 2026, 04:51 PM
CEC को हटाने की मांग पर मार्च के कुछ घंटे बाद माकपा कार्यालय में तोड़फोड़, भाजपा पर लगा हमला करने का आरोप
Patrika
@patrika
कोलकाता। कूचबिहार जिले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर निकाले गए विरोध मार्च के कुछ घंटे बाद माकपा के कार्यालय में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। माकपा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्यालय में हमला करने और सामान तोड़ने का आरोप लगाया है। हालांकि भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है। घटना शनिवार रात माथाभांगा नंबर एक ब्लॉक के जोरपाटकी इलाके की है। माकपा की जोरपाटकी क्षेत्र समिति की ओर से गोलकगंज बाजार इलाके में विरोध मार्च निकाला गया था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)