सहारनपुर: कांग्रेस ने गठबंधन से मांगीं 5 सीटें, 2022 में था बुरा हाल, मिले थे 1% से भी कम वोट
Uttar Pradesh 16 Nov 2026, 11:28 PM

सहारनपुर: कांग्रेस ने गठबंधन से मांगीं 5 सीटें, 2022 में था बुरा हाल, मिले थे 1% से भी कम वोट

ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के विधानसभा 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सभी राजनीतिक दलों ने सियासी दांव चलना शुरू कर दिया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के सियासी नक्शे में सहारनपुर जिला हमेशा से निर्णायक माना जाता रहा है. 7 विधानसभा सीटों वाले इस जिले में मुस्लिम-दलित और गुर्जर-सैनी वोट बैंक हर बार चुनाव का रुख तय करता है. 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां 5 सीटें जीतकर सबको चौंकाया था, जबकि सपा को दो सीटों से संतोष करना पड़ा था. पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला गन्ना बेल्ट के साथ देवबंद जैसे इस्लामिक सेंटर के लिए मशहूर है.

यहां मुस्लिम आबादी अधिक होने के बावजूद भाजपा ने पिछले चुनाव में सहारनपुर नगर, नुकड़, देवबंद, रामपुर मनिहारन और गंगोह विधानसभा सीट से जीती थी. सपा को सिर्फ बेहट और सहारनपुर देहात से संतोष करना पड़ा था.सहारनपुर नगर सीट भाजपा की झोली में गई थी. कांग्रेस का खाता नहीं खुला था. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पार्टी सातों सीटों पर एक प्रतिशत से भी कम वोट हासिल कर सकी थी. ऐसे में पांच सीटों की मांग कांग्रेस की राजनीतिक महत्वाकांक्षा और गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश को दर्शाती है.

कांग्रेस की इस मांग का राजनीतिक महत्व इसलिए भी है क्योंकि पार्टी ने केवल उन सीटों पर दावा नहीं किया है जहां विपक्षी गठबंधन पहले से मजबूत रहा है, बल्कि नकुड़, सहारनपुर नगर और गंगोह जैसी भाजपा की जीती हुई सीटों को भी अपने खाते में लेने की इच्छा जताई है. दूसरी तरफ, बेहट और सहारनपुर देहात में सपा के मौजूदा चुनावी आधार के बावजूद कांग्रेस की दावेदारी गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर बातचीत कठिन बना सकती है.

इन आंकड़ों से कांग्रेस की चुनौती स्पष्ट होती है. पांचों सीटों पर उसका वोट प्रतिशत एक फीसदी से भी कम रहा. नकुड़ में भाजपा और सपा के बीच महज 315 वोटों का अंतर था. सहारनपुर नगर में भी दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबला अपेक्षाकृत करीबी रहा. ऐसे में कांग्रेस की उम्मीद गठबंधन के वोटों के हस्तांतरण और स्थानीय स्तर पर नए सामाजिक समीकरण बनाने पर निर्भर करेगी.

हालांकि, कांग्रेस की दावेदारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती सपा का अपना राजनीतिक आधार है. बेहट और सहारनपुर देहात में सपा की जीत रही है, जबकि नकुड़ और सहारनपुर नगर में भाजपा ने जीत दर्ज की थी. गंगोह में भी भाजपा ने 23,449 वोटों से जीत हासिल की थी. ऐसे में सपा अपने जीते हुए क्षेत्रों को छोड़ने के लिए कितनी तैयार होगी, यह अहम सवाल है. वैसे भी जिले में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट सहारनपुर नगर में 2,256 मिले. सबसे कम वोट सहारनपुर देहात में 1,217 मिले.

कांग्रेस की पांच सीटों की मांग केवल चुनाव लड़ने की तैयारी नहीं, बल्कि पश्चिमी यूपी में गठबंधन के भीतर अपनी राजनीतिक हैसियत बढ़ाने की कोशिश भी है. लेकिन 2022 में बेहद कमजोर प्रदर्शन के बाद पार्टी इन सीटों पर अपना दावा कितनी मजबूती से पेश कर पाएगी और सपा कितनी सीटें छोड़ने को तैयार होगी, इसका जवाब सीट बंटवारे की बातचीत में मिलेगा.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
13

Comments (0)

Login to join the conversation