जोधपुर: कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर लाखों की चोरी, गहने-नकदी गायब
Rajasthan 10 Nov 2026, 06:25 PM

जोधपुर: कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर लाखों की चोरी, गहने-नकदी गायब

ABP News
@abpnews

जोधपुर राजस्थान कांग्रेस के महासचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के घर दीपावली से पहले धनतेरस के दिन लाखों रुपए के सोने और हीरे के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है.

एयरफोर्स क्षेत्र की सेंट्रल स्कूल स्कीम स्थित उनके मकान की अलमारी में रखे कीमती आभूषण और नकदी गायब मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. इस संबंध में करण सिंह उचियारड़ा के पुत्र हर्षवर्धन सिंह ने एयरपोर्ट थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है.

अलमारी से गायब मिले सोने-हीरे के आभूषण

जांच अधिकारी हरकाराम ने बताया कि शिकायत के अनुसार, 7 नवंबर की रात हर्षवर्धन सिंह ने जब अपनी अलमारी खोली तो उसमें रखे कीमती आभूषण और नकदी गायब मिले. काफी तलाश करने के बावजूद सामान नहीं मिला.

गायब आभूषणों में एक एमराल्ड रिंग, दो डायमंड रिंग, छह गोल्ड रिंग, एक छोटी डायमंड नथ, एक डायमंड नोज पिन, एक बेबी गोल्ड रिंग और 'पालकी ब्लू' नाम से बताया गया एक सेट पाउच शामिल है.

घरेलू कर्मचारियों पर जताया संदेह

हर्षवर्धन सिंह ने अपनी शिकायत में घर में काम करने वाले कर्मचारी मोहब्बत अमरवंशी पर संदेह जताया है. शिकायत के मुताबिक, कर्मचारी दो दिन पहले दादा के निधन की सूचना देकर गांव गया था और 7 नवंबर को वापस लौटा था.

आरोप है कि वह परिवार को बिना बताए घर पहुंचा और परिवार की अनुपस्थिति में करीब दो से तीन घंटे तक मकान में रुका. इसके बाद बिना किसी को सूचना दिए वहां से चला गया. शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद से कर्मचारी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है.

जांच के दायरे में दो महिला कर्मचारियों की भूमिका

परिवादी ने घर में सफाई का काम करने वाली दो अन्य महिला कर्मचारियों मंजू कुमारी और आशा की भूमिका की भी जांच करवाने की मांग की है. शिकायत में बताया गया है कि तीनों कर्मचारी पिछले एक वर्ष से अधिक समय से घर में काम कर रहे थे और उन्हें घर के कमरों तथा कीमती सामान रखे जाने के स्थान की जानकारी थी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

शिकायतकर्ता ने संबंधित कर्मचारियों के आधार कार्ड और पुलिस सत्यापन की प्रतियां भी पुलिस को उपलब्ध करवाई हैं. उन्होंने संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ कर गायब हुए आभूषण और नकदी बरामद करने की मांग की है. एयरपोर्ट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने लड़ चुके हैं चुनाव

गौरतलब है कि करण सिंह उचियारड़ा राजस्थान कांग्रेस के महासचिव हैं और जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने चुनाव लड़ चुके हैं. उनके घर में हुई इस चोरी की घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा पैदा कर दी है.

जोधपुरः बेटी से छेड़खानी करने वाले मनचले से भिड़ी मां, पकड़कर ले गई थाने

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation