Uttar Pradesh
25 Oct 2026, 01:43 PM
'200 सीट हक है हमारा', कांग्रेस के पोस्टर बढ़ा न दें अखिलेश की टेंशन?
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज होने लगी है. राजधानी लखनऊ समेत अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यालयों पर लगे होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए हैं. इन होर्डिंग के जरिए कांग्रेस ने साफ संकेत देने की कोशिश की है कि वह यूपी में समाजवादी पार्टी से गठबंधन के तहत ज्यादा सीटें चाहती है. होर्डिंग पर लिखे नारों ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है.

कांग्रेस कार्यालयों पर लगे होर्डिंग में बड़े अक्षरों में लिखा है, '200 सीट हक है हमारा'. इसके साथ ही 'यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा' का नारा भी दिया गया है. इन नारों को कांग्रेस की उस मांग से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी इंडी गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी से 200 सीटें मांग रही है. हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला गठबंधन के नेताओं की बातचीत के बाद ही होगा.

'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती

राहुल गांधी के साथ इमरान मसूद की तस्वीर

होर्डिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर प्रमुखता से लगाई गई है. उनके बाद सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की तस्वीर भी नजर आ रही है. तस्वीरों के इस क्रम ने भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ा दी है. वहीं, होर्डिंग में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं.

खड़गे की तस्वीर गायब, आराधना राजेंद्र पाल को भी जगह

इन होर्डिंग की एक और खास बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर नजर नहीं आ रही है. वहीं, आराधना राजेंद्र पाल की तस्वीर भी लगाई गई है, लेकिन उसका आकार इमरान मसूद की तस्वीर से छोटा दिखाई देता है. ऐसे में होर्डिंग में नेताओं को मिली जगह और तस्वीरों के आकार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान

फिलहाल, इन होर्डिंग के जरिए कांग्रेस ने यूपी में अपनी राजनीतिक दावेदारी का संदेश देने की कोशिश की है. अब देखना होगा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है और गठबंधन में सीटों का अंतिम फॉर्मूला क्या निकलता है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)