तेजी से भर रही एमपी के लोगों की तिजोरी, एक साल में बैंकों में बढ़े 99 हजार करोड़ रुपए
Madhya Pradesh 06 Nov 2026, 09:30 AM

तेजी से भर रही एमपी के लोगों की तिजोरी, एक साल में बैंकों में बढ़े 99 हजार करोड़ रुपए

News Patrika
@newspatrika
MP Banks : बचत जब आदत बन जाती है, तो उसका असर सिर्फ पासबुक तक नहीं रहता, वह बाजार से लेकर रोजगार तक दिखाई देता है। 199 वीं स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) की रिपोर्ट ने मध्यप्रदेश के लिए ऐसा ही भरोसे भरा इतिहास रचा है। प्रदेश में बैंकों की जमा राशि पहली बार 8 लाख करोड़ को पार कर 8,17,367 करोड़ पर पहुंच गई है। यानी एक साल में आम लोगों-कारोबारियों व संस्थानों ने बैंकों में 99,099 करोड़ रुपए अतिरिक्त जमा किए। यह बताता है कि मप्र में बैंकिंग मजबूत हो रही है। हालांकि बैंक जमा में आम लोगों की बचत के साथ कारोबारियों-संस्थानों की रकम भी होती है, इसलिए इसे सिर्फ घरेलू बचत नहीं कह सकते, पर यह मप्र की आर्थिक ताकत की तस्वीर तो है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation