Madhya Pradesh
04 Oct 2026, 08:05 PM
Mandla में CM के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का विरोध, कई कार्यकर्ता नजरबंद
Patrika
@patrika
Mandla Congress Protest: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के रविवार को मंडला दौरे के दौरान कांग्रेस और छात्र संगठनों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता काले झंडे लेकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने जिला कांग्रेस कार्यालय के पास ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोककर नजरबंद कर लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)