Madhya Pradesh
01 Nov 2026, 12:55 PM
एमपी में सड़ी-गली मिठाइयों ने लीली 4 जिंदगियां, सीएम मोहन यादव ने मौतों पर जताया दुख
News Patrika
@newspatrika
Ujjain Hotel Case : मध्यप्रदेश के उज्जैन में श्रीगंगा होटल में वेस्ट टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टैंक में उतरे कर्मचारियों में से एक के गिरने के बाद उसे बचाने के प्रयास में 4 अन्य कर्मचारी भी टैंक में उतर गए। जहरीली गैस और टैंक में मौजूद गंदगी के कारण सभी बेहोश हो गए। शनिवार देर रात हुए इस हादसे में चार कर्मचारियों कमलेश, नितिन, वाहिद और मनोज मीणा की मौत हो गई। एक को पुलिस ने सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए चरक अस्पताल भेजा। हादसे पर रविवार को सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने प्रभावितों के परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)