19 Oct 2026, 03:27 PM
वॉश बेसिन के पीछे जमी गंदगी आसानी से होगी साफ, बस अपनाएं यह तरीका
ABP News
@abpnews

बाथरूम की सफाई करते समय हम अक्सर वॉश बेसिन को तो साफ कर देते हैं, लेकिन उसके पीछे की जगह पर ध्यान नहीं जाता. धीरे-धीरे यहां पानी, साबुन और नमी के कारण गंदगी जमने लगती है. कई बार इस हिस्से तक हाथ पहुंचाना भी मुश्किल होता है. ऐसे में सही क्लीनर और छोटे ब्रश की मदद से बिना ज्यादा मेहनत किए सफाई की जा सकती है. आइए जानते हैं इसका आसान तरीका.

सबसे पहले हटाएं धूल और गंदगी

वॉश बेसिन के पीछे सफाई शुरू करने से पहले वहां रखी चीजों को हटा दें. इसके बाद सूखे कपड़े या पुराने टूथब्रश से धूल और जमा गंदगी निकालें. अगर जगह बहुत संकरी है, तो लंबे हैंडल वाले छोटे ब्रश का इस्तेमाल करें. इससे कोनों तक पहुंचना आसान होगा.अगर बेसिन के पीछे साबुन की परत या पानी के निशान जम गए हैं, तो हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा लिक्विड डिश सोप मिलाएं. इस घोल में कपड़ा भिगोकर निचोड़ लें और गंदे हिस्से को अच्छी तरह पोंछें. कोनों में जमी गंदगी के लिए मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें. इसके बाद साफ गीले कपड़े से साबुन हटाएं और सूखे कपड़े से जगह को पोंछ दें.

यह भी पढ़ें : क्या फ्रिज में रखने से खत्म होते हैं फलों के पोषक तत्व, कितने दिन स्टोर करना सही?

जिद्दी गंदगी के लिए अपनाएं यह तरीका

अगर गंदगी आसानी से नहीं निकल रही है, तो बाथरूम की सतह के अनुकूल क्लीनर का इस्तेमाल करें. पहले इसे किसी छोटी और कम दिखाई देने वाली जगह पर लगाकर जांच लें. क्लीनर को इस्तेमाल करने के लिए पैक पर दिए निर्देशों का पालन करें. ध्यान रखें कि ब्लीच को सिरका, एसिड या दूसरे क्लीनर के साथ कभी न मिलाएं. इससे खतरनाक गैस बनती है.

फफूंदी और बदबू को न करें नजरअंदाज

वॉश बेसिन के पीछे लगातार नमी रहने से काले धब्बे या फफूंदी दिखाई देती है. तो उसे नजर अंदाज न करें. सफाई के बाद  इस हिस्से को अच्छी तरह सुखाएं और बाथरूम में हवा आने-जाने की व्यवस्था रखें. अगर फफूंदी बार-बार लौट रही है, दीवार में सीलन है या बेसिन के नीचे से पानी रिस रहा है, तो केवल सफाई करने के बजाय रिसाव की जांच करवाएं.

गंदगी दोबारा जमने से कैसे रोकें?

वॉश बेसिन के पीछे की जगह को हफ्ते में कम से कम एक बार कपड़े से पोंछें. पानी गिरने पर उसे तुरंत सुखा दें और नल के आसपास जमा साबुन को भी साफ करते रहें. नियमित सफाई से गंदगी की मोटी परत बनने से बचा जा सकता है और बाथरूम भी साफ-सुथरा रहेगा.

यह भी पढ़ें: फ्रिज में नरम पड़ जाता है खीरा? 1 आसान ट्रिक से 20 दिन रखें फ्रेश

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)