CJP के सौरव दास का बड़ा बयान, '...चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस-आप'
09 Nov 2026, 08:16 PM

CJP के सौरव दास का बड़ा बयान, '...चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस-आप'

ABP News
@abpnews

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में हो रहे डेयरी फॉर्मर्स के मार्च को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे लेकर कई राजनीतिक पार्टियों को एक साथ निशाने पर लिया है. सौरव दास ने कहा, ‘किसी भी सरकार को चाहे वह भाजपा हो, कांग्रेस हो, आम आदमी पार्टी (AAP) हो या कोई और- इतनी छूट नहीं दी जानी चाहिए कि वे दिन दहाड़े चुनाव चुराने को जायज समझें! लोगों को सत्ता अपने हाथों में वापस लेनी होगी! युवाओं को सत्ता वापस लेनी होगी!

उन्होंने कहा, ‘लोग अब यह बात समझ चुके हैं कि इस सरकार ने पूरी और अनंत सत्ता हासिल करने की लालच में देश की स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था को तबाह कर दिया है. किसी की भी सरकार हो, चाहे वह BJP की हो, कांग्रेस की, या आम आदमी पार्टी की या किसी अन्य पार्टी की- इतनी छूट नहीं मिलनी चाहिए कि वह खुलेआम चुनावों में धांधली करने की हिम्मत जुटा सके!’

युवाओं को सत्ता की बागडोर अपने हाथों में लेनी होगी- सौरव दास

सौरव दास ने कहा, ‘अब लोगों को सत्ता अपने हाथों में वापस लेनी होगी. युवाओं को आगे आकर सत्ता की बागडोर अपने हाथों में लेनी होगी!’

EXACTLY! People have realised that this government, in its lust for complete and eternal power, has destroyed our nation’s free & fair elections system. No government—be it BJP, Congress, AAP, or others—should be allowed so much liberty that they feel okay to STEAL elections in broad daylight! People need to take back power in their own hands! Youth needs to take back power!

— Saurav Das (@SauravDassss) November 9, 2026

CJP के सह-संयोजक का यह बयान संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके की तरफ से दिए गए उस बयान के कुछ वक्त बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने कोल्हापुर के डेयरी फॉर्मर्स के समर्थन में टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है.

अभिजीत दीपके ने 3 अहम बिंदुओं में BJP सरकार को धोया

दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किए गए पोस्ट में इस मामले को लेकर 3 बिंदुओं में जानकारी दी और BJP पर आरोप भी लगाया है. उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘जो लोग ये सोच रहे हैं कि कोल्हापुर की गोकुल डेयरी में क्या चल रहा है, इसे समझिएः

गोकुल डेयरी के लिए चुनाव हुए थे. सतेज पाटिल के गुट ने 13 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि BJP के नेतृत्व वाली महायुति को 12 सीटें मिलीं और वो चुनाव हार गई.

चुनाव में हार मिलने के बाद BJP सरकार एक अध्यादेश लेकर आई, जिसके तहत वोट का अधिकार रखने वाले 4 अतिरिक्त सदस्यों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया.

इन 4 अतिरिक्त सदस्यों के वोटों के दम पर BJP समर्थित गुट बहुमत हासिल कर सकता है और चुनाव हारने के बावजूद गोकुल डेयरी पर कब्जा कर सकता है.

ज्ञानेश कुमार को लेकर भी अभिजीत दीपके ने साधा निशाना

अभिजीत दीपके ने इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘सोचिए, जब एक डेयरी कॉपरेटिव के चुनाव में मिले जनादेश को पलटने के लिए ये इतने उतावले होकर कोशिशें कर रहे हैं, तो ज्ञानेश कुमार (CEC) की मदद से राज्य के विधानसभा चुनाव में क्या कुछ कर रहे होंगे!’

यह भी पढ़ेंः नीतीश से सम्राट तक... पटना में धर्मेंद्र प्रधान की ताबड़तोड़ मुलाकातें, क्या हैं मायने?

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
10

Comments (0)

Login to join the conversation