CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
16 Oct 2026, 10:48 PM

CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'

ABP News
@abpnews

अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिल्ली पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर रखी है. यह जानकारी खुद सीजेपी के संस्थापक ने तिरंगा रैली से पहले अपने एक्स पर एक वीडियो जारी कर दी है. इस वीडियो में उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं.

अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि तिरंगे को रोकने के लिए ही गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. नरेंद्र मोदी आप तिरंगे के खिलाफ क्यों हैं?

इससे पहले दीपके ने बताया था कि सीजेपी के लहरा दो तिरंगा रैली से पहले दिल्ली पुलिस झंडेवालान स्थित बंगले पर पहुंची है. यहीं पर अभिजीत ठहरे हुए हैं. पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने के लिए नोटिस जारी किया है. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और दीपके के बीच बहस होती दिख रही है.

Heavy police force deployed at the gate just to stop Tiranga. Why are you against Tiranga, @narendramodi? https://t.co/GJwR6k677i

— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 16, 2026

दीपके ने पुलिस से कहा है कि यह कोई रैली या प्रोटेस्ट नहीं है. हम सिर्फ सेंट्रल पार्क तक जाकर तिरंगा फहराना चाहते हैं. दीपके को हिरासत में लिया जा सकता है. इससे पहले भी गुरुवार को दीपके ने अपने गिरफ्तारी की आशंका जताई थी.

सीजेपी ने शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में रैली का आह्वान किया है. सीजेपी, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने को लेकर विरोध में प्रदर्शन करने वाली है.

डीसीपी सचिन शर्मा ने क्या कहा है?

Heavy police force deployed at the gate just to stop Tiranga. Why are you against Tiranga, @narendramodi? https://t.co/GJwR6k677i

— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 16, 2026

इधर, दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा है कि जैसा पहले ही बताया जा चुका है कि नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक बीएनएसएस की धारा 163 लागू है. इसलिए हम सभी से कानून का पालन करने की अपील करते हैं.

दीपके को दिए नोटिस पर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा है?

तिरंगा रैली से पहले दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को एक नोटिस भी भेजा है. यह नोटिस सीजेपी के पिछले आचरण और सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान का हवाला देते हुए जारी किया गया है. साथ ही कहा है कि जुलाई-अक्टूबर में हुए विरोध प्रदर्शन में पार्टी का आचरण ठीक नहीं था.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation