‘न खाना खाएंगे, न स्कूल जाएंगे’… बच्चों ने दी चेतावनी, दमोह में मां काली की स्थापना के लिए धरने पर बैठे मासूम
Madhya Pradesh 12 Oct 2026, 02:50 PM

‘न खाना खाएंगे, न स्कूल जाएंगे’… बच्चों ने दी चेतावनी, दमोह में मां काली की स्थापना के लिए धरने पर बैठे मासूम

News Patrika
@newspatrika
Children Maa Kali idol protest: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। जिले के हटा क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि मे इस बार देवी स्थापना न होने से आक्रोशित जेन-अल्फा के बच्चों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोमवार सुबह से मासूम बच्चे प्रदर्शन कर रहे हैं। बच्चों की मांग है कि हर साल की तरह इस बार भी यहां मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाए। बच्चों के प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बच्चे ‘हमारी मांगे पूरी करो’ का नारा लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला हटा के पास स्थित ग्राम रसोटा का बताया जा रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation