किश्तवाड़ में 2 SPO की हत्या के बाद चंबा पुलिस हाई अलर्ट पर, जम्मू-कश्मीर सीमा पर बढ़ी सुरक्षा
13 Nov 2026, 09:51 PM

किश्तवाड़ में 2 SPO की हत्या के बाद चंबा पुलिस हाई अलर्ट पर, जम्मू-कश्मीर सीमा पर बढ़ी सुरक्षा

News Patrika
@newspatrika
Chamba Police high alert: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की हत्या के बाद हिमाचल प्रदेश की चंबा पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। जम्मू-कश्मीर से सटी चंबा जिले की सभी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।पुलिस ने सीमा पर बनी चेक पोस्टों, चौकियों और तैनात सभी एसपीओ को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। चंबा की सीमा जम्मू-कश्मीर से लगती है, जहां पहले भी आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। इसलिए पुलिस किसी तरह का जोखिम या चूक नहीं चाहती। पुलिस टीमों को किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
13

Comments (0)

Login to join the conversation