Bhopal, Madhya Pradesh
29 Sep 2026, 11:10 AM
Twisha Case : गिरिबाला सिंह का पीछा नहीं छोड़ रही सीबीआई, 62 गवाहों के बयानों में उलझ गई जिंदगी
Patrika
@patrika
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। दोनों आरोपियों का सीबीआई पीछा नहीं छोड़ रही है। उनकी जमानत का तगड़ा विरोध किया जा रहा है। पति समर्थ सिंह की जमानत अर्जी पर आज भोपाल में सुनवाई होगी। इससे पहले सीबीआई ने जबलपुर हाईकोर्ट में जवाब पेश कर आरोपी गिरिबाला सिंह को उलझाया। जवाब में सीबीआइ ने हाईकोर्ट में ट्विशा शर्मा डेथ केस की आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया है। कोर्ट के सामने 62 गवाहों के बयान पेश किए। सीबीआई ने आशंका जताई है कि पूर्व जज के रसूख के असर से गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)