25 Sep 2026, 06:50 PM
‘चेपॉक आने पर हर किसी को यही अनुभव होता है’, CSK के हेड कोच बनने के बाद जहीर खान का पहला इंटरव्यू
Patrika
@patrika
Zaheer Khan 1st Interview after join CSK: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपना नया हेड कोच नियुक्त किया था। इसके बाद अब सीएसके ने उनका नया पद संभालने को लेकर पहला इंटरव्यू किया है, जिसे फ्रैंचाइजी के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें जहीर नई जिम्मेदारी को लेकर बातचीत करते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि फैंस का ऐसा रिस्पॉन्स पाकर बहुत अच्छा और बहुत खास लगा। यह सही जगह पर आने और कुछ हासिल करने को लेकर है। जहां टीम और फैंस एक बड़े परिवार की तरह दिखते हैं। चेपॉक आने पर हर किसी को यही अनुभव होता है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)