Indore, Madhya Pradesh
02 Nov 2026, 04:40 PM
इंदौर से खाटूश्याम सहित दिल्ली, मुंबई के लिए चलेंगी बसें, मिलेगी ‘इंटर स्टेट लग्जरी’ बस सेवा
News Patrika
@newspatrika
Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से दूसरे जिलों के लिए लोक परिवहन बसें शुरू करने वाली परिवहन विभाग की कंपनी एआइसीटीएसएल अब अंतरराज्यीय बसें चलाने की प्लानिंग कर रही है। इसके तहत दूसरे राज्यों के बड़े शहरों के साथ ही धार्मिक स्थलों के लिए भी बसें शुरू की जा सकती है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत इंटर स्टेट लग्जरी बस सेवा शुरू करने की कवायद है। कंपनी की प्राथमिकता दिल्ली, महाराष्ट्र के मुंबई, नागपुर, गुजरात के वडोदरा, अहमदाबाद व राजस्थान के जयपुर, कोटा के साथ ही नाथद्वारा और खाटू श्याम के लिए भी बसें चलाने की है। हालांकि इसमें अभी कुछ समय लगेगा, लेकिन जल्द ही विस्तार की योजना हाथ में ली जाएगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)