22 Sep 2026, 01:41 PM
Bundi News : बूंदी जिले में पांच में भाजपा और तीन में कांग्रेस को मिली सत्ता
Patrika
@patrika
बूंदी. नगरीय निकाय चुनाव, 2026 के तहत सोमवार को बूंदी नगर परिषद के सभापति और पालिकाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बूंदी नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भरत कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की। भरत कुमार शर्मा ने 39 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के टीकम जैन को 18 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी टीकम जैन को 21 मत प्राप्त हुए। केशवरायपाटन नगर पालिका में भाजपा की अनुराधा 23 मतों से विजयी रही, उन्हें 24 वोट प्राप्त हुए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)