Bundi news : बूंदी जिले की पांच निकाय में भाजपा, हिण्डोली और लाखेरी में कांग्रेस, केशवरायपाटन में निर्दलीय उपाध्यक्ष बने
23 Sep 2026, 01:55 PM

Bundi news : बूंदी जिले की पांच निकाय में भाजपा, हिण्डोली और लाखेरी में कांग्रेस, केशवरायपाटन में निर्दलीय उपाध्यक्ष बने

Patrika
@patrika
बूंदी. नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत मंगलवार को बूंदी नगर परिषद के उप सभापति और नगर पालिका इंद्रगढ़, लाखेरी, नैनवां, कापरेन, केशोरायपाटन, ङ्क्षहडोली और देई के उपाध्यक्ष पदों के लिए हुए चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बूंदी नगर परिषद में भाजपा के संजय भूटानी ने जीत दर्ज की। संजय ने 38 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोईनुद्दीन को 16 वोटों से हराया। कांग्रेस के मोईनुद्दीन को 22 मत प्राप्त हुए। केशवरायपाटन नगर पालिका में निर्दलीय आदर्श 6 मतों से विजयी रहे, उन्हें 14 वोट प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय राजविंता को 8 मत प्राप्त हुए। कापरेन नगर पालिका में भाजपा के मनोज 4 मत से विजयी रहे। मनोज को 14 वोट प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के दीपक कुमार को 10 मत हासिल हुए।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2

Comments (0)

Login to join the conversation