आसाराम को पकड़कर साढ़े 6 सौ किमी दूर ले गई थी जांबाज महिला अधिकारी, हर पैंतरा किया नाकाम
Bhopal, Madhya Pradesh 07 Oct 2026, 01:45 PM

आसाराम को पकड़कर साढ़े 6 सौ किमी दूर ले गई थी जांबाज महिला अधिकारी, हर पैंतरा किया नाकाम

Patrika
@patrika
दुष्कर्म का दोषी आसाराम एक बार पुन: सुर्खियों में है। राजस्थान हाईकोर्ट ने उसे 20 दिन की पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने 3 अगस्त के इस आदेश का पालन नहीं करने पर नाराजगी भी जताई। आसाराम पर नाबालिग से दुष्कर्म का केस सन 2013 में दर्ज किया गया था। इसके बाद मामले की मुख्य जांच अधिकारी चंचल मिश्रा ने उसे एमपी के इंदौर स्थित आश्रम से गिरफ्तार किया था। आसाराम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हर तिकड़म आजमाई। अपने प्रभाव और रसूख का पूरा इस्तेमाल किया पर राजस्थान पुलिस सेवा की जांबाज महिला अधिकारी टस से मस नहीं हुई। तमाम दबावों को दरकिनार करते हुए वे आसाराम को पकड़कर साढ़े 6 सौ किलोमीटर दूर जोधपुर ले गई थीं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation