Madhya Pradesh
12 Sep 2026, 12:55 PM
ब्रिजों के नेटवर्क से बदल रही रतलाम की तस्वीर
Patrika
@patrika
रतलाम। कभी रेलवे फाटकों पर घंटों इंतजार और व्यस्त चौराहों पर जाम रतलाम की रोजमर्रा की तस्वीर का हिस्सा हुआ करता था। शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचने में लगने वाला अतिरिक्त समय लोगों की परेशानी बढ़ाता था। अब करीब डेढ़ दशक में हुए सड़क और ब्रिज निर्माण के कामों ने इस तस्वीर को काफी हद तक बदल दिया है। शहर में फोरलेन सड़कों का विस्तार हुआ है, रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बने हैं तथा शहर को बाहरी मार्गों से जोड़ने के लिए रिंगरोड तैयार हुआ है। इन परियोजनाओं ने न केवल यातायात को सुगम किया है, बल्कि रतलाम के विकास के लिए भी नई राह तैयार की है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)