Sagar, Madhya Pradesh
27 Sep 2026, 01:35 PM
बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग से ट्रेनें प्रभावित, निरस्तीकरण और रीशेड्यूल से यात्री परेशान
Patrika
@patrika
बीना. बीना जंक्शन पर चल रहे यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। रेलवे द्वारा कार्य के अलग-अलग चरणों में कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ कुछ ट्रेनों को घंटों रीशेड्यूल कर चलाया जा रहा है। इससे बीना से रोजाना अपडाउन करने वाले यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनें समय पर नहीं मिलने से उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है।यार्ड रीमॉडलिंग का सबसे ज्यादा असर स्थानीय यात्रियों के आवागमन पर दिखाई दे रहा है। सागर, गुना और भोपाल की ओर जाने वाली मेमू ट्रेनों को कहीं निरस्त किया गया है, तो कहीं आंशिक रूप से निरस्त कर संचालित किया जा रहा है। इसके कारण नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए रोजाना यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को दमोह जाने वाले स्कूली बच्चों का समूह भी परेशान हुआ। बच्चों का समूह निर्धारित समय के अनुसार सुबह करीब 10 बजे बीना स्टेशन पहुंच गया था। स्टेशन पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि बीना-कटनी मेमू को करीब ढाई घंटे रीशेड्यूल किया गया है। इसके चलते बच्चों और उनके साथ आए लोगों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। अभी यह स्थिति 15 अक्टूबर तक बनी रहेगी।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
3
Comments (0)