BJP नेता के स्कूल में प्याज-लहसुन बैन! संजय राउत बोले- यह लव जिहाद से भी भयंकर, मराठी लोगों का रहना मुश्किल
10 Sep 2026, 07:36 PM

BJP नेता के स्कूल में प्याज-लहसुन बैन! संजय राउत बोले- यह लव जिहाद से भी भयंकर, मराठी लोगों का रहना मुश्किल

Patrika
@patrika
Seven Square Academy Paryushan Row: महाराष्ट्र के मीरा रोड में जैन धर्म के पर्युषण पर्व के दौरान एक नामी स्कूल की ओर से छात्रों के टिफिन को लेकर जारी किए गए कथित सर्कुलर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मीरा रोड पूर्व स्थित सेवेन स्क्वेअर एकेडमी में अभिभावकों के व्हाट्सऐप ग्रुप पर यह सर्कुलर भेजा गया है, जिसमें पर्युषण पर्व के दौरान बच्चों के टिफिन में प्याज, लहसुन, आलू, चुकंदर जैसे जमीन के नीचे उगने वाली चीजें नहीं भेजने की अपील की गई है। स्कूल की कैंटीन में भी इस अवधि के दौरान इन सब्जियों का इस्तेमाल नहीं करने की बात कही गई है। यह स्कूल भाजपा के स्थानीय विधायक नरेंद्र मेहता का है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6

Comments (0)

Login to join the conversation