05 Nov 2026, 11:42 PM
“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा
News Patrika
@newspatrika
Ravi Negi On Shahrukh Khan Film King Song: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की आने वाली फिल्म ‘किंग’ (King) एक बार फिर रिलीज से पहले ही बड़े विवादों के घेरे में आती दिख रही है। फिल्म के एक गाने ‘तू मिल जाए’ में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) द्वारा पहनी गई भगवा (ऑरेंज) रंग की ड्रेस को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। इस मामले पर राजनीतिक गलियारों से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रविंदर सिंह नेगी उर्फ रवि नेगी ने खुले तौर पर शाहरुख खान को चेतावनी दी है कि वह गाने के उस विवादित हिस्से को तुरंत फिल्म से हटा लें, वरना पूरे देश में कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8
Comments (0)