Bina news: मिट्टी की प्रतिमा बनाना हुईं महंगी, पांच साल में दस हजार रुपए बढ़े दाम, मेहनत भी लग रही ज्यादा
Sagar, Madhya Pradesh 11 Sep 2026, 01:10 PM

Bina news: मिट्टी की प्रतिमा बनाना हुईं महंगी, पांच साल में दस हजार रुपए बढ़े दाम, मेहनत भी लग रही ज्यादा

Patrika
@patrika
बीना. पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा देने की बात लगातार की जाती है, लेकिन बढ़ती महंगाई और निर्माण में लगने वाली अधिक मेहनत के कारण मिट्टी की प्रतिमाएं अब लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगी हैं। दूसरी ओर पीओपी से बनी प्रतिमाएं सस्ती होने के कारण लोग इन्हें खरीदने लगे हैं। अधिकारी पीओपी की प्रतिमाओं पर रोक लगाने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।मिट्टी की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार धर्मेन्द्र सकवार पिछले करीब 40 वर्षों से इस काम से जुड़े हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में मिट्टी, रंग सहित प्रतिमा निर्माण में उपयोग होने वाली लगभग सभी सामग्री के दाम बढ़ गए हैं। इसके साथ ही मिट्टी की प्रतिमा बनाने में मेहनत भी अधिक लगती है। इसका सीधा असर प्रतिमाओं की लागत पर पड़ा है। जागरूक लोग मिट्टी की ही प्रतिमा को प्राथमिक दे रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation