Bina news: डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है: तोमर
Sagar, Madhya Pradesh 13 Sep 2026, 01:00 PM

Bina news: डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है: तोमर

Patrika
@patrika
बीना. खुरई में नवीन नपा परिसर में लगाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलांयास किया गया।उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सागर आता हूं तो 35 साल पुराना जीवन याद आ जाता है। पहले बीना से सागर जाते समय नानी याद आ जाती थी। अब तो हर तरफ सडक़ हो गई है। भोपाल से आए तो सागर नहीं जाना पड़ा, सीधे खुरई आ गए, यह कल्पना 35 साल पहले कोई नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजादी के बाद राष्ट्र की अखंडता के लिए प्राण देने वाले पहले बलिदानी थे। वे देश के लिए जिए, उन्होंने देश के लिए मृत्यु का वरण किया। उनके संकल्प को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटा कर पूरा किया। उन्होंने कहा कि खुरई में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण केवल एक प्रतिमा स्थापित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
8

Comments (0)

Login to join the conversation