बीना के सिविल अस्पताल में ईसीजी तक की सुविधा नहीं, हृदय रोगियों का इलाज भगवान भरोसे
Madhya Pradesh 30 Sep 2026, 02:25 PM

बीना के सिविल अस्पताल में ईसीजी तक की सुविधा नहीं, हृदय रोगियों का इलाज भगवान भरोसे

Patrika
@patrika
बीना. सिविल अस्पताल में हृदय रोगियों की जांच और उपचार की पर्याप्त व्यवस्था न होने से मरीजों को दूसरे शहरों में जाकर इलाज कराना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अस्पताल में ईसीजी जैसी प्राथमिक जांच की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। वहीं, मेडिसिन विशेषज्ञ (एमडी) का पद भी कई वर्षों से खाली पड़ा है। ऐसे में सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी समस्या लेकर पहुंचने वाले मरीजों को जांच व विशेषज्ञ उपचार के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है।स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग में भी क्षेत्र में ब्लड प्रेशर से पीडि़त मरीजों की बड़ी संख्या सामने आई है। पिछले पांच माह में 3399 मरीज बीपी की सामने आए हैं, जिनमें 604 मरीज गंभीर श्रेणी के पाए गए हैं। इन मरीजों का निरंतर उपचार और फॉलोअप किया जा रहा है। इतनी बड़ी संख्या में बीपी मरीज सामने आने के बावजूद अस्पताल में हृदय रोगों की जांच के लिए आवश्यक सुविधाओं का अभाव चिंता का विषय है। मेडिसिन विशेषज्ञ का पद लंबे समय से रिक्त है। बीपी, हृदय और अन्य गंभीर बीमारियों से जुड़े मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता होती है, लेकिन विशेषज्ञ की कमी के कारण मरीजों को रेफर किया जाता है, इससे गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
4

Comments (0)

Login to join the conversation