13 Oct 2026, 10:02 PM
तस्करी से टेरर फाइनेंसिंग तक: BIMSTEC देशों ने कसी आतंक और अपराध पर नकेल, ‘दिल्ली घोषणापत्र’ अपनाया
News Patrika
@newspatrika
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पहली BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक में भारत और BIMSTEC के अन्य सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी पांच अहम पहलों को मंज़ूरी दी। इनमें मानव तस्करी, ड्रग कंट्रोल, मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फाइनेंसिंग और गैर-कानूनी वित्तीय लेन-देन से जुड़े समझौते शामिल हैं।बैठक में ‘दिल्ली घोषणापत्र’ को भी अपनाया गया, जिसमें बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा, विश्वास और सहयोग को मजबूत करने के लिए सदस्य देशों की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)