Katni, Madhya Pradesh
13 Nov 2026, 10:50 PM
Katni Accident News: अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहा था परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर
News Patrika
@newspatrika
Katni Accident News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए एक सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ गया। घटना परसवारा गांव के पास की है जहां दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय शिक्षक दिलीप तिवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मां का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)