19 Oct 2026, 07:28 PM
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
ABP News
@abpnews

किसी बल्लेबाज को अपनी पहचान बनाने के लिए बड़े मंच का इंतजार हो, ये जरूरी नहीं. कभी-कभी घरेलू क्रिकेट की एक पारी भी उसे चर्चा में ला देती है. बिहार के युवा बल्लेबाज अनमोल कुमार ने कुछ ऐसा ही किया है. हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 86 गेंदों में 184 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 18 छक्के और 11 चौके शामिल रहे. इस प्रदर्शन के बाद अनमोल की तुलना वैभव सूर्यवंशी से होने लगी है. साथ ही, उनके प्रदर्शन को कितनी चर्चा मिली, इसे लेकर भी क्रिकेट फैंस सवाल उठा रहे हैं.

वीनू मांकड़ ट्रॉफी के मुकाबले में बिहार अंडर-19 की तरफ से खेलने वाले अनमोल ने हरियाणा के गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने अपनी पारी में 29 बाउंड्री लगाईं, जिनमें 18 छक्के और 11 चौके थे. इस तरह उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से 152 रन बनाए. 184 रन की इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 214 रहा. उनकी बल्लेबाजी ने बिहार को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की.

बिहार ने हरियाणा को दी मात

अनमोल की पारी के दम पर बिहार ने 46.1 ओवर में 325 रन बनाए. जवाब में हरियाणा की टीम 42.2 ओवर में 288 रन ही बना सकी. मौसम से प्रभावित मुकाबले का फैसला वीजेडी नियम से हुआ. इसके तहत बिहार ने 19 रन से जीत हासिल की. इस जीत में अनमोल की शानदार बल्लेबाजी की अहम भूमिका रही.

वैभव सूर्यवंशी से होने लगी तुलना

बिहार से आने वाले वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के वजह से पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं. अब अनमोल की बड़ी पारी ने भी फैंस का ध्यान खींचा है. लेकिन, दोनों खिलाड़ियों की तुलना करने के बजाय अनमोल के प्रदर्शन को उसके अपने दम पर देखना जरूरी है.

सोशल मीडिया पर क्यों उठे सवाल

इसी टूर्नामेंट में दिल्ली के आर्यवीर सहवाग ने चंडीगढ़ के खिलाफ 143 गेंदों में 173 रन बनाए थे. उनकी पारी के हाइलाइट्स बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए. इसके बाद फैंस ने सवाल उठाया कि अनमोल की 184 रन की पारी को वैसी चर्चा क्यों नहीं मिली. सोशल मीडिया पर उठी ये बहस युवा खिलाड़ियों को मिलने वाली पहचान पर ध्यान है.

यह भी पढ़ें: कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
1
Comments (0)