महिला के घर में घुसा ASI,ग्रामीणों पर चलाई थी गोली; 9 दिन बाद खेत में मिला सड़ा-गला शव, मौत की वजह अब भी रहस्य
13 Nov 2026, 06:51 PM

महिला के घर में घुसा ASI,ग्रामीणों पर चलाई थी गोली; 9 दिन बाद खेत में मिला सड़ा-गला शव, मौत की वजह अब भी रहस्य

News Patrika
@newspatrika
मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में फरार सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) का खेत में सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के घर में घुसने के बाद ग्रामीणों से घिरे एएसआई चंद्र मोहन सिंह ने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल से चार ग्रामीणों पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे। वारदात के बाद से फरार एएसआई की तलाश में पुलिस जुटी थीं। गुरुवार रात उसी इलाके के एक खेत में उसका सड़ा-गला शव मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान शव के पास एक नीला बैग मिला। इसमें कपड़े, लैपटॉप, कीबोर्ड, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज रखे थे। मधुबनी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) योगेंद्र कुमार ने पुष्टि की कि शव फरार एएसआई चंद्र मोहन सिंह का ही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7

Comments (0)

Login to join the conversation