Bhopal, Madhya Pradesh
07 Nov 2026, 08:20 AM
भोपाल में शनिवार सुबह से शहर की सफाई शुरु, सीएम मोहन यादव से मुलाकात के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म
News Patrika
@newspatrika
Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में त्योहार के दिनों में बीते तीन दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल देर रात खत्म हो गई है। साथ ही, शनिवार की सुबह से शहर की साफ-सफाई का काम एक बार फिर शुरु हो गया है। बीते तीन दिनों में कचरा साफ न होने से अधिकतर सड़कें कचरे के ढेर में तब्दील हो गई थीं, जिसने त्योहार के बीच शहरवासियों की मुसीबत बढ़ा दी थी। लेकिन, इसी बीच शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद सफाई कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
2
Comments (0)