Bhopal RTO Officer Murder: ‘इंटरकास्ट मैरिज’ बनी मर्डर का कारण ! ‘परिवार’ और ‘ब्वॉयफ्रेंड’ में बुरी तरह से उलझी थी मीनाक्षी
Madhya Pradesh 21 Sep 2026, 03:40 PM

Bhopal RTO Officer Murder: ‘इंटरकास्ट मैरिज’ बनी मर्डर का कारण ! ‘परिवार’ और ‘ब्वॉयफ्रेंड’ में बुरी तरह से उलझी थी मीनाक्षी

Patrika
@patrika
Bhopal RTO Officer Murder: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले मर्डर मामले में लगातार अपडेट सामने आ रहे है। दतिया से हमारे रिपोर्टर अब्दुल शरीफ ने बताया कि मीनाक्षी गोखले दतिया आरटीओ परिवहन निरीक्षक के पद पर थी। आरटीओ के पास ही स्थिति सरकारी क्वार्टर मिला हआ था। वे बीते 14 सितंबर से तीन दिन की छुट्टी लेकर गई थी। इसके बाद उन्हें और रुकना होगा, इसलिए फिर से छुट्टी बढ़ा ली थी। उनके साथ काम करने वाले सहयोगियों ने बताया कि वे सामान्य स्वभाव की महिला थी। सभी से अच्छे से मिलती थीं। किसी को नहीं पता था कि भोपाल में ये घटना घटित हो जाएगी। ये भी जानकारी मिली है कि मीनाक्षी की सहेली और 3 साल की बच्ची रविवार की शाम को छिंदवाड़ा से भोपाल आई थीं। भोपाल से मीनाक्षी, उनकी सहेली और बच्ची को इंदौर जाना था।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1

Comments (0)

Login to join the conversation