Bhopal, Madhya Pradesh
12 Sep 2026, 09:06 PM
Bhopal News: लहंगा पड़ा महंगा, मेकअप आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम पर देखकर बुक किया था 2600 रुपये का लहंगा
Patrika
@patrika
Bhopal Instagram Lehenga Scam: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक मेकअप आर्टिस्ट को इंस्टाग्राम पर 2600 रुपए का लहंगा बुक करना महंगा पड़ गया। टीटी नगर निवासी 31 वर्षीय मेकअप आर्टिस्ट ने इंस्टाग्राम पर 2600 रुपये का लहंगा देखकर लिंक के जरिए उसे बुक किया था, इसके बाद साइबर ठगों ने पार्सल अटकने और रिफंड दिलाने का झांसा देकर उससे अलग-अलग किस्तों में करीब 1.22 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। ठगी होने के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने ईजीरो एफआईआर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)