26 Sep 2026, 07:50 PM
भारत ने कबड्डी में 2 गोल्ड जीतकर बदल दी मेडल टेबल की तस्वीर, लंबी छलांग के साथ की टॉप-10 में एंट्री
Patrika
@patrika
Asian Games 2026 India Medal Tally: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में शनिवार को पुरुष और महिला कबड्डी इवेंट में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। भारतीय मेंस कबड्डी टीम के गोल्ड जीतने के साथ ही भारत ने मेडल टेबल की तस्वीर बदलते हुए एक बार फिर टॉप-10 में जगह बना ली है। इनके अलावा शनिवार को सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में सिल्वर मेडल और तिलोत्तमा सेन, विदरसा के विनोद और आशी चौकसे की तिकड़ी ने महिलाओं की 50 मीटर 3पी टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की स्क्वैश मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने सेमीफाइनल में हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस तरह भारत कुल 28 मेडल के साथ मेडल स्टैंडिंग में 10वें स्थान पर पहुंच गया। भारत के पास अब चार गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज़ मेडल हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
1
Comments (0)