Madhya Pradesh
28 Nov 2026, 02:25 PM
सावधान : कहीं आपकी सेहत न बिगाड़ दें रसायनों से पकाए जा रहे केले और पपीता
News Patrika
@newspatrika
जिन केलों, पपीतों व अन्य फलों का आप प्रकृति से मिले स्वास्थ्यवर्धक आहार समझ कर सेवन कर रहे हैं। दरअसल, शहर के कचौरा मार्केट स्थित फल गोदामों में इन फलों को कैल्शियम कार्बाइड जैसे प्रतिबंधित रसायन से कुछ ही घंटों में सुर्ख पीला कर पकाया जा रहा है। दूसरे शब्दों में कहें तो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाने वाले ये फल फायदा पहुंचाने की जगह धीरे-धीरे बीमारियों की तरफ धकेल रहे हैं। डिमांड अधिक रहने के कारण शहर में रोज कच्चे केले और पपीते मालवाहकों से पहुंच रहे हैं। जिन्हें प्राकृतिक तरीके से पकाने के बजाय प्रतिबंधित केमिकल का इस्तेमाल कर कुछ ही घंटों में सुर्ख पीला और चमकदार बनाया जा रहा है। रसायनों की मदद से तैयार यह माल रोजाना सुबह-सुबह ठेलों और दुकानों के जरिए आम लोगों की थाली तक पहुंच रहा है। हैरानी की बात यह है कि बाजार में खुलेआम चल रहे इस सेहत से खिलवाड़ के कारोबार की भनक स्थानीय खाद्य सुरक्षा अमले को भी है। लेकिन जिम्मेदार अमला आंखें मूंदकर बैठा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)