13 Nov 2026, 03:51 PM
बंगाल की खाड़ी से हिमालय तक मौसम का मिजाज बदला, तूफान और बर्फबारी का अलर्ट
News Patrika
@newspatrika
Cyclone Alert: मौसम इन दिनों दो अलग रंग दिखा रहा है। एक तरफ बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम चक्रवाती तूफान की ओर बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ पहाड़ों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड बढ़ गई है।दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का बन रहा क्षेत्र 14 नवंबर को एक कम दाब के क्षेत्र और 15 नवंबर को डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद, उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने व 16 नवंबर की शाम के आसपास मध्य बंगाल के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस तरह से पिछले कुछ दिनों में आया यह तीसरा चक्रवाती तूफान होगा। इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से लेकर हिमालय तक के कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है। आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
7
Comments (0)