11 Nov 2026, 08:42 AM
आज इन 5 राज्यों में नहीं खुलेंगे बैंक, चेक करें आपके शहर में रहेगी छुट्टी या नहीं?
ABP News
@abpnews

देश के कुल 5 राज्यों में आज मंगलवार, 11 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य जगहों पर बैंकों में कामकाज सामान्य रूप से होता रहेगा. कल, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद थे.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज जिन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं उनमें सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. इन राज्यों में भाई दूज, लक्ष्मी पूजा, चित्रगुप्त जयंती और निंगोल चक्कौबा जैसे स्थानीय त्योहारों के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं.

आज कहां-कहां बैंक बंद रहने वाले हैं?

उत्तर प्रदेश- भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

पश्चिम बंगाल- लक्ष्मी पूजा और भ्रातृद्वितीया (भाई दूज) के कारण बैंकों मे अवकाश रहेगा.

हिमाचल प्रदेश- यहां भी भाई दूज के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

सिक्किम- लक्ष्मी पूजा / दीपावली अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे.

मणिपुर- निंगोल चक्कौबा त्योहार के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी.

बैंक खुले हो या बंद, लेकिन ग्राहक डिजिटली बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. बैंक की छुट्टियों के दिन भी आमतौर पर इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं उपलब्ध रहती हैं. ग्राहक इन माध्यमों का इस्तेमाल फंड ट्रांसफर करने, बिलों का भुगतान करने, बैलेंस चेक करने और कैश विदड्रॉल के लिए कर सकते हैं.

नवंबर में अभी कई छुट्टियां बाकी

नवंबर का महीना अभी बाकी है और आने वाले दिनों में कई और बड़े त्योहार मनाए जाने हैं, जिनमें छठ महापर्व, गुरु नानक जयंती और कनकदास जयंती शामिल हैं. 13 नवंबर, शुक्रवार को कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बेंगलुरु और कर्नाटक के अन्य शहरों में बंद रहेंगे.

सोमवार, 23 नवंबर को गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर, शिमला, भोपाल सहित देश के अधिकांश राज्यों में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे. इनके अलावा, 14 नवंबर, 15 नवंबर, 22 नवंबर और 28 नवंबर को भी वीकेंड के चलते बैंक बंद रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:

साइबर ठगों के हौसले बुलंद! 2026 में भारतीयों से लूटे 800 करोड़ रुपये

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
4
Comments (0)