27 Nov 2026, 12:52 PM
आज से पूरे तीन दिन बैंक बंद, जानें कहां पड़ रही इतनी लंबी छुट्टी? अभी करें चेक
ABP News
@abpnews

अगर आज आप बैंक जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुला है भी कि या नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 नवंबर को कर्नाटक में 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी' का ऐलान किया है.

इसके चलते आज बेंगलुरु, मैसूर, मंगलुरु और हुबली सहित पूरे राज्य में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी. हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं होगी. यानी कर्नाटक के अलावा बाकी सभी राज्यों में आज बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

क्यों कर्नाटक में आज है बैंक हॉलिडे?

आज शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को कर्नाटक में 'कनकदास जयंती' (Kanakadasa Jayanthi) के अवसर पर बैंकों में छुट्टियां हैं. यह दिन कर्नाटक के प्रसिद्ध संत, कवि, दार्शनिक और समाज सुधारक श्री कनकदास की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है.

16वीं सदी के संत कनकदास ने कन्नड़ भाषा में भक्ति गीतों की न केवल रचना की, बल्कि इनके जरिए समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव तथा असमानता के खिलाफ आवाज भी उठाई. उन्हीं के सम्मान में कर्नाटक सरकार ने इस दिन को राज्य भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिसे RBI ने भी मंजूरी दी है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसे नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत बैंक छुट्टी के रूप में शामिल किया है, जिसके चलते राज्य की सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद हैं.

कल भी नहीं खुलेंगे बैंक

आज कनकदास जयंती के मौके पर कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है. इसके चलते देशभर के सभी बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा. फिर 29 नवंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. यानी कि कर्नाटक में आज से लेकर पूरे तीन दिन तक बैंकों की लंबी छुट्टियां हैं.

बैंक बंद रहने पर भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

छुट्टियों के दौरान सारे ब्रांच बंद रहते हैं, लेकिन ग्राहक बिना किसी रोक-टोक के कई सारी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. जैसे UPI से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, साथ ही मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन और इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं का उपयोग भी कर सकते हैं. NEFT, RTGS और IMPS के जरिए बड़े अमाउंट में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं. ATM से पैसे निकालने की सुविधा उपलब्ध रहती है.

इसके अलावा, ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन अपना अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं, डिजिटल तरीके से यूटिलिटी बिल का भुगतान और मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं. साथ ही ऑनलाइन डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं. ये सभी डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म वीकेंड और सार्वजनिक छुट्टियों के दिन भी 24 घंटे काम करते हैं.

ये भी पढ़ें:

1 दिसंबर से GST कैंसिल कराना हुआ आसान, अब ऑनलाइन होगा काम

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
5
Comments (0)