05 Nov 2026, 11:41 AM
BAN vs WI: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को दोहरा झटका, कैंपबेल और चंद्रपॉल वायरल फीवर की वजह से बाहर
News Patrika
@newspatrika
Bangladesh vs West Indies 2nd Test: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी कैरेबियन टीम को दूसरे टेस्ट में दोहरा झटका लगा है। जॉन कैंपबेल और तेजनारायण चंद्रपॉल वायरल फीवर की वजह से बाहर हो गए हैं। मैच के दौरान वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने बताया कि बदकिस्मती से प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करने पड़ रहे हैं। कैंपबेल और चंद्रपॉल बीमार पड़ गए हैं। इसलिए उनकी जगह जोशुआ डा सिल्वा आए और केविन विकम को टीम में शामिल किया गया है। केविन अपना वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)