Uttar Pradesh
02 Oct 2026, 04:32 PM
गांधी जयंती पर रामपुर पहुंचे बलदेव औलख, 2027 चुनाव पर भी बोले
ABP News
@abpnews

उत्तर प्रदेश के रामपुर में गांधी जयंती के अवसर पर रामपुर स्थित गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचे और महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. गांधी जयंती के अवसर पर गांधी समाधि पर ध्वजारोहण भी किया गया.

कार्यक्रम में रामपुर जनपद के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए. बच्चों ने गांधी जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया और महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के विचारों को याद किया.

यह भी पढ़ेंछ आकाश आनंद ने मायावती से फिर मांगी माफी, बोले- मेरी चुप्पी को गलत समझा

लाल बहादुर शास्त्री को भी किया याद

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख ने महात्मा गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा और शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से देश की आजादी की लड़ाई को दिशा दी. उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार और उनके आह्वान ने स्वतंत्रता आंदोलन में देशवासियों को एकजुट करने का काम किया.

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का पक्ष

प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर औलख ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, फिरौती और हत्या जैसी घटनाओं का माहौल था. उनके अनुसार, योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें जेल भेजा गया. उन्होंने पुलिस मुठभेड़ से जुड़े सवाल पर कहा कि पुलिस द्वारा कानून के दायरे में कार्रवाई की जाती है.

गठबंधन और 2027 के चुनाव पर बोले औलख

2027 के विधानसभा चुनाव और विपक्षी गठबंधन को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग चुनावों में गठबंधन होते रहे हैं. उन्होंने 2017, 2019 और 2024 के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ऐसे गठबंधनों से प्रभावित नहीं होगी.

औलख ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव मैदान में उतरेगी.

विकास और सरकारी योजनाओं को बताया मुद्दा

आगामी चुनाव के मुद्दों को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि विकास और आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा के प्रमुख मुद्दे रहेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा देना है. उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए काम कर रही है और आगे भी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी.

चुनाव आयोग के आरोपों पर विपक्ष पर निशाना

चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग पर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के सवाल पर औलख ने कहा कि चुनाव आयोग संविधान के दायरे में रहकर अपना काम करता है. उन्होंने विपक्ष से अपनी राजनीतिक नाकामियों की जिम्मेदारी पर भी विचार करने की बात कही. साधु-संतों से जुड़े सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साधु-संतों की चिंता करती है और आगे भी करती रहेगी.

यह भी पढ़ें: 1 ठाकुर, 1 ब्राह्मण, 3 OBC और 2 SC, यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए आई BJP की संभावित लिस्ट

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
2
Comments (0)