Ujjain : धुएं के गुबार में जीवन की जंग, खिड़कियों के कांच तोड़कर बचाई गई कई जिंदगियां
Madhya Pradesh 11 Nov 2026, 08:20 PM

Ujjain : धुएं के गुबार में जीवन की जंग, खिड़कियों के कांच तोड़कर बचाई गई कई जिंदगियां

News Patrika
@newspatrika
Ujjain News : मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के कंठाल चौराहे के पास स्थित बागड़िया टावर में बुधवार शाम भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बहुमंजिला इमारत में आग के साथ धुएं का गुबार फैलने से कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही नगर निगम की पांच दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अब तक 6 से 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका था। हालांकि, इमारत के अलग-अलग फ्लैटों में लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10

Comments (0)

Login to join the conversation