15 Nov 2026, 02:26 PM
Aus vs Eng: टॉम बैंटन ने जड़ा तूफानी शतक, इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 356 रन का विशाल लक्ष्य
News Patrika
@newspatrika
Australia vs England 2nd ODI Highlights: इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। पहला मैच बुरी तरह हारने वाली इंग्लिश टीम ने दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 355 रन बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 356 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड की ओर से टॉम बैंटन ने 99 गेंदों पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 121 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली है। वहीं, जो रूट ने 68 गेंदों पर 62 रन, जॉर्डन कॉक्स ने 49 गेंदों पर 67 रन और विल जैक्स ने 40 गेंदों पर 54 रन की अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
10
Comments (0)