Madhya Pradesh
26 Nov 2026, 01:25 PM
श्रुतधाम बीना में प्राकृत, संस्कृत सहित कई भाषाओं में दो हजार वर्ष पुरानी पांडुलिपियां हैं सुरक्षित, रिसर्च करने आते है स्कॉलर
News Patrika
@newspatrika
बीना. खुरई रोड स्थित अनेकांत ज्ञान मंदिर, श्रुतधाम में दो हजार वर्ष पुरानी पांडुलिपियां सुरक्षित हैं, जो ताड़पत्र, ताम्रपत्र, कागज पर हैं। यह पांडुलिपियां कई भाषाओं में हैं और इनपर स्कॉलर रिसर्च करने आते हैं। इन्हें एकत्रित करने और सुरक्षित रखने का कार्य श्रुतधाम के संस्थापक ब्रह्मचारी संदीप सरल ने किया है। वह 35 वर्षों से इस कार्य में लगे हुए हैं।उन्होंने बताया कि श्रुतधाम में 30 हजार से अधिक हस्तलिखित प्रतियां हैं, जो प्राकृत, संस्कृत, अपभ्रंश, कन्नड़, तमिल, तेलगु आदि भाषाओं में हैं। 1500 से 2000 वर्ष पुरानी ताड़पत्र की पांडुलिपि भी हैं। इसके अलावा कागज पर सचित्र पांडुलिपि भी हैं, जिन्हें चित्रों के माध्यम से समझा जा सकता है। साथ ही दो सौ वर्ष पूर्व की आमंत्रण पत्रिका भी सुरक्षित है। इन पांडुलिपियों को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में जैन दर्शन की पांडुलिपियां ज्यादा हैं और इसके अलावा आयुर्वेद, ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, भूगोल, खगोल से संबंधित और एक श्रीमद्भागवत गीता की प्रतिलिपि भी है। साथ ही अनेकांत ग्रंथ माला भी संचालित होती है, जिसमें 55 ग्रंथ पब्लिश हो चुके हैं। अनेकांत दर्पण पत्रिका रिसर्च पेपर भी 20 वर्षों से पब्लिश हो रहा है, जो देश-विदेश के रिसर्च स्कॉलरों के पास जाता है। साथ ही श्रुतधाम आकर रिसर्च स्कॉलर ग्रंथों पर रिसर्च करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ ग्रंथों का संस्कृत और प्राकृत भाषा से हिन्दी में अनुवाद किया जा रहा है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
13
Comments (0)