10 Nov 2026, 07:01 PM
काजी तौकीर पर लगी ‘एंटी-नेशनल’ की छाप तो बचाव में उतरे आसिफ खान, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
News Patrika
@newspatrika
Asif Khan On Qazi Tauqeer trolling: ‘बिग बॉस 20’ के घर से बाहर आने के बाद भी कंटेस्टेंट्स किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में शो के ‘दिवाली सेलिब्रेशन’ स्पेशल एपिसोड के दौरान सिंगर जैस्मीन सैंडलस की धमाकेदार परफॉर्मेंस के समय कंटेस्टेंट काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के रिएक्शन को लेकर इंटरनेट पर विवाद खड़ा हो गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जैस्मीन के गानों पर डांस न करने और चुपचाप शांत खड़े रहने के लिए काजी की कड़ी आलोचना की, वहीं कुछ यूजर्स ने तो उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए उन्हें ‘एंटी-नेशनल’ तक कह दिया। इस ट्रोलिंग के बीच अब उनके सह-कंटेस्टेंट रहे आसिफ खान (Asif Khan) अपने दोस्त के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
5
Comments (0)