Rajasthan
10 Nov 2026, 06:25 PM
'मैं ऐतिहासिक पल का गवाह था' सोनिया गांधी की किताब में उठे मुद्दे पर जिक्र कर बोले अशोक गहलोत
ABP News
@abpnews

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) बाजार में आ गई है. इस किताब में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के अपने फैसले का विस्तार से जिक्र किया है. इस पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी के फैसले को त्याग, समर्पण और संघर्ष का दुर्लभ उदाहरण बताया है.

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वह उस ऐतिहासिक पल के प्रत्यक्ष गवाह थे, जब संसद के सेंट्रल हॉल में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी (यूपीए) के सभी सांसद सोनिया गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे. कांग्रेस और यूपीए के नेताओं की भी यही भावना थी. देश के लोग, कांग्रेस पार्टी और यूपीए के नेता चाहते थे कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री का पद संभालें. इसके बावजूद उन्होंने विनम्रता के साथ इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया.

गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने सत्ता के सर्वोच्च पद की बजाय पार्टी और देश के व्यापक हितों को प्राथमिकता दी. उस समय उनकी प्राथमिकता वैचारिक विरोधियों आरएसएस और BJP की विभाजनकारी राजनीति का मजबूती से मुकाबला करना था. उनके मुताबिक, सोनिया गांधी का यह फैसला उनके राजनीतिक संकल्प, त्याग की भावना और पार्टी संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

'सोनिया गांधी का जीवन इस बात का प्रमाण है...'

अशोक गहलोत ने आगे कहा कि आज भी गांधी परिवार आरएसएस और BJP की विभाजनकारी विचारधारा के सामने सबसे बड़ी वैचारिक चुनौती बनकर खड़ा है. गांधी परिवार के खिलाफ हर तरफ से साजिशें रची गईं, लेकिन परिवार ने हमेशा गरिमा और शालीनता के साथ उनका सामना किया है.

उन्होंने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों, व्यक्तिगत हमलों और राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद गांधी परिवार संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता के लिए अपना संघर्ष जारी रखे हुए है.

गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन इस बात का प्रमाण है कि राजनीति केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि अपनी विचारधारा और सिद्धांतों के लिए त्याग करना भी राजनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
6
Comments (0)