Bhopal, Madhya Pradesh
08 Sep 2026, 11:30 AM
अशोकनगर जेल में रातें काटेगी फर्जी IAS तृप्ति सिंह, ChatGPT से बनाती थी फेक डॉक्यूमेंट्स, 50 लाख ठगे
Patrika
@patrika
Bhopal news: नकली आइएएस तृप्ति सिंह की चार दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे फिर एमपी की अशोकनगर जिला जेल भेज दिया गया। बागसेवनिया पुलिस ने तृप्ति के साथियों को पीआर में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसके साथी प्रखर सिंह और ड्राइवर भूपेंद्र को चार दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। तृप्ति के साथियों से पूछताछ में ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्रखर सिंह को अशोकनगर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। अब बागसेवनिया पुलिस उससे तृप्ति के साथ उसकी भूमिका और ठगी के मामलों से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
Source Credit: patrika.com
Read Full Story
6
Comments (0)