क्या वाकई लाखों में बिकते हैं ट्रैक्टर वाले नोट? जानें क्या है पुराने 1 और 5 रुपए के नोट की कहानी
10 Nov 2026, 06:17 PM

क्या वाकई लाखों में बिकते हैं ट्रैक्टर वाले नोट? जानें क्या है पुराने 1 और 5 रुपए के नोट की कहानी

ABP News
@abpnews

क्या आपके घर में भी पुराने 1 या 5 रुपए के नोट रखे हैं? अगर हां तो हो सकता है आपने सोशल मीडिया पर ऐसे दावे देखे हों कि इन नोटों को बेचकर लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं. खासकर 5 रुपए के उस पुराने नोट की खूब चर्चा होती है, जिसके पीछे ट्रैक्टर से खेत जोतते हुए किसान की तस्वीर बनी होती है. कई ऑनलाइन पोस्ट में दावा किया जाता है कि ऐसे नोटों के बदले लाखों रुपए मिल सकते हैं.

लेकिन क्या सच में इन नोटों की इतनी कीमत है? क्या कोई भी पुराना ट्रैक्टर वाला नोट आपको मालामाल कर सकता है या फिर इसके नाम पर ऑनलाइन ठगी का खेल चल रहा है? आइए समझते हैं पुराने 1 और 5 रुपए के नोटों की कहानी और इनकी असली कीमत कैसे तय होती है.

क्यों खास है ट्रैक्टर वाला नोट?
पुराने 5 रुपए के नोट को ट्रैक्टर नोट इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसके पीछे की तरफ एक किसान को ट्रैक्टर से खेत जोतते हुए दिखाया गया है. ये डिजाइन भारत में खेती और कृषि के आधुनिकीकरण को दिखाता है. इस नोट का संबंध 1970 के दशक में शुरू हुई उस मुद्रा सीरीज से है, जिसमें नोटों पर देश की तरक्की, विज्ञान और तकनीक से जुड़े चित्रों को जगह दी गई थी.

5 रुपए के नोट पर खेती में मशीनों के इस्तेमाल को दिखाया गया है. यही वजह है कि पुराने नोटों को इकट्ठा करने वाले लोगों के बीच इसकी अलग पहचान है.

1 रुपए के नोट की क्या है कहानी?
भारत में 1 रुपए के नोट का इतिहास काफी पुराना है. रिजर्व बैंक के मुताबिक, देश में पहली बार 1 रुपए का नोट 30 नवंबर 1917 को जारी किया गया था. उस समय भारत में ब्रिटिश शासन था और नोट पर किंग जॉर्ज पंचम की तस्वीर हुआ करती थी.

इसके बाद 1 रुपए के नोट को 1926 में बंद कर दिया गया. लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अगस्त 1940 में इसे दोबारा जारी किया गया. आजादी के बाद 1949 में भारत सरकार ने नए डिजाइन वाला 1 रुपए का नोट जारी किया, जिस पर अशोक स्तंभ का चिह्न था. खास बात ये है कि 1 रुपए का नोट RBI नहीं, बल्कि भारत सरकार जारी करती है.

कितने में बिकते हैं पुराने नोट?
पुराने नोटों की कीमत उनकी छपाई की तारीख, हालत, सीरियल नंबर और दुर्लभता पर निर्भर करती है. जैसे अगर किसी नोट का सीरियल नंबर 786 है या उसमें लगातार एक जैसे अंक हैं, तो कुछ कलेक्टर उसमें दिलचस्पी दिखा सकते हैं. इसी तरह, छपाई में गलती वाले नोट या किसी खास पुराने हस्ताक्षर वाले नोट की कीमत नॉर्मल नोट से ज्यादा हो सकते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हर पुराने नोट के बदले हजारों या लाखों रुपए मिलेंगे.

एक नीलामी रिकॉर्ड में ट्रैक्टर सीरीज के 5 रुपए के एक नोट को 3,000 रुपए में बेचा गया था. इस नोट में छपाई की गलती थी और इसे दुर्लभ बताया गया था. एक दूसरे नीलामी रिकॉर्ड में भी छपाई की खास गलती वाले नोट की कीमत 10,000 रुपए दर्ज की गई थी.

ऑनलाइन बिक रहे हैं पुराने नोट?
पुराने नोटों और सिक्कों की खरीद-बिक्री के नाम पर ऑनलाइन ठगी के मामले भी सामने आते रहे हैं. कई वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट दावा करते हैं कि वे पुराने नोटों के बदले लाखों रुपए दिला सकते हैं. इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन फीस, GST, कमीशन मांगे जाते हैं. रिजर्व बैंक ने 4 अगस्त 2021 को इस तरह के फर्जी ऑफर को लेकर लोगों को आगाह किया था.

RBI ने साफ कहा था कि वो पुराने नोटों और सिक्कों की खरीद-बिक्री नहीं करता और न ही इसके लिए किसी व्यक्ति या संस्था को अपनी ओर से फीस या कमीशन वसूलने की अनुमति दी है. इसलिए अगर कोई व्यक्ति पुराने नोट के बदले लाखों रुपए देने का दावा करें तो सतर्क रहें.

क्या पुराने नोट अभी भी चल रहे हैं?
RBI के मुताबिक, पहले जारी किए गए 2 और 5 रुपए के नोट भी कानूनी रूप से वैध हैं. इनकी छपाई बंद हो चुकी है, लेकिन पुराने नोटों की वैधता खत्म नहीं हुई है. इसी तरह, 1 रुपए के पुराने नोट भी वैध हैं.

प्रदूषण के लिए पटाखे जिम्मेदार नहीं, बैन से 10 लाख परिवारों पर संकट- CTI

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation