Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
03 Nov 2026, 03:58 PM

Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री

ABP News
@abpnews

Apple Sales Record : Apple ने एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में अपनी मजबूत पकड़ साबित की है. बढ़ती लागत, महंगे कंपोनेंट्स और यूजर्स की घटती खरीदारी के बाद भी कंपनी ने सितंबर तिमाही में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है. खास बात यह है कि एक बड़े बाजार में कंपनी का रेवेन्यू 21 फीसदी बढ़ा. इस दौरान iPhone के साथ Mac बिजनेस ने भी शानदार परफॉर्मेंस किया, जबकि सर्विसेज से होने वाली कमाई अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. तो आइए जानते हैं कि किस देश में Apple की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई.

किस देश में Apple की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई?

Apple के CEO जॉन टर्नस ने कंपनी की कमाई से जुड़ी बातचीत के दौरान बताया कि सितंबर तिमाही में चीन से कंपनी का रेवेन्यू 21 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. टर्नस के मुताबिक, चीन में Apple के एक्टिव डिवाइस यूज करने वाले यूजर्स की संख्या भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है. इसके साथ ही कंपनी ने मेनलैंड चीन में iPhone अपग्रेड करने वाले यूजर्स के मामले में भी रिकॉर्ड बनाया.

महंगे कंपोनेंट्स के बीच कैसे कायम रही पकड़?

स्मार्टफोन बनाने में यूज होने वाले मेमोरी जैसे जरूरी कंपोनेंट्स की कीमतें बढ़ने से कंपनियों की लागत भी बढ़ रही है, लेकिन Apple को अपने प्रीमियम स्मार्टफोन की मजबूत मांग का फायदा मिला. कंपनी के यूजर महंगे iPhone खरीदने के लिए तैयार हैं, जिससे बढ़ती लागत का दबाव कुछ हद तक कम हुआ. इसके अलावा, Apple ने Huawei और Xiaomi जैसी चीनी कंपनियों के मुकाबले अपने फोन की कीमतें भी देर से बढ़ाईं. इस वजह से मुश्किल बाजार परिस्थितियों के बाद कंपनी अपनी बिक्री और यूजर्स की मांग बनाए रखने में कामयाब रही.

यह भी पढ़ें - Redmi M100 Pro Launch : 50MP कैमरा और OLED स्क्रीन का कॉम्बिनेशन, Redmi M100 Pro लॉन्च

iPhone और Mac की कमाई में बड़ी बढ़त

सितंबर तिमाही में Apple का कुल रेवेन्यू 12 फीसदी बढ़कर 114.5 अरब डॉलर रहा. iPhone से कंपनी को 57.6 अरब डॉलर की कमाई हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी ज्यादा है. वहीं Mac बिजनेस का रेवेन्यू 24 फीसदी बढ़कर 10.8 अरब डॉलर पहुंच गया. सर्विसेज से 31.6 अरब डॉलर की कमाई हुई, जिसमें 9.8 फीसदी की बढ़त रही, हालांकि कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स का परफॉर्मेंस एक जैसा नहीं रहा. iPad का रेवेन्यू 6.23 अरब डॉलर रहा, जो बाजार के अनुमान से कम था. वहीं वियरेबल्स, होम और एक्सेसरीज कैटेगरी की कमाई 7.9 फीसदी गिरकर 8.3 अरब डॉलर रह गई.

भारत में भी Apple की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड

भारत में भी Apple के लिए सितंबर तिमाही काफी शानदार रही. कंपनी के CEO जॉन टर्नस ने बताया कि जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान भारत में Apple ने अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया है. खास बात यह रही कि इस दौरान पुराने iPhone से नए मॉडल पर जाने वाले यूजर्स की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. iPhone के साथ Mac और सर्विसेज बिजनेस ने भी कंपनी की कमाई बढ़ाने में योगदान दिया. कंपनी के मुताबिक, भारत उन बाजारों में शामिल रहा जहां iPhone अपग्रेड करने वाले यूजर्स की संख्या में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली, हालांकि Apple ने भारत से हुई कुल कमाई का अलग आंकड़ा शेयर नहीं किया है.

यह भी पढ़ें - Vivo Y32 5G Launch: पावर बैंक की जरूरत होगी कम? Vivo Y32 5G में मिली 8000mAh बैटरी

Source Credit: abplive.com
Read Full Story
3

Comments (0)

Login to join the conversation